रविवार, 28 जून 2015

हिंदी में व्हाट्सप्प कैसे करें?



पूरी दुनिया में वहट्सप्प ने लोगों के बीच चलते-फिरते संपर्क को  बहुत सुविधाजनक बना दिया है।  पर क्या आप जानते हैं कि व्हाट्सप्प हिंदी में भी प्रयोग हो सकता है? बिलकुल हाँ।  

अब आप व्हाट्सप्प को हिंदी में भीउपयोग  कर सकतें हैं। कैसे? 

इसका साधारण सा उत्तर होगा , के अगर आप औने फोन से हिंदी में किख सकते हों (जैसे SMS ) तो आप बेशक व्हाट्सप्प में भी हिंदी का प्रयोग कर सकते हैं।  हिंदी लिखने के लिए आपको चाहिए होगा एक हिंदी वाला कीबोर्ड , जहां अंग्रेजी अक्षरों कि जगह हिंदी अक्षर हों । 

इसके लिए आपको प्लेस्टोर (Play Store) गूगल का हिंदी इनपुट  (Google Hindi Input) एप्प डाउनलोड करना होग। इसका पूरा विवरण आप यहां http://aaapkaandroid.blogspot.in/2015/06/blog-post_28.html पा सकते हैं। 

एंड्राइड में हिंदी टाइप कैसे करें ?

आपके पास एंड्राइड फ़ोन होगा लेकिन क्या आप जानते हैं की आप अपने फोन से हिंदी में टाइप करके सन्देश भेज सकते हैं?

बिलकुल हाँ। इसका आसान तरीका है।  आपको Play Store से  Google Hindi Input डाउनलोड करना है, और फिर सेटिंग्स में जाकर कीबोर्ड को हिंदी सेलेक्ट करना है।  बस इतने से आप हिंदी में अपने एंड्राइड फ़ोन से टाइप कर सकते हैं। असल में यह एप्प केवल एक कीबोर्ड ही है, जिसके इनस्टॉल होते ही आप को हिंदी कीबोर्ड का लाभ मिलजायेगा.

अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए चित्र को देखें, जिसमे बड़ी आसानी से बताया गया है कि आप कैसे इस एप्प को डाउनलोड कर सकते हैं।


Infographic by TechWelkin.com


यह है ऊपर दिए गए चित्र का विश्लेषण :

१. गूगल का प्लेस्टोरे ओपन करें जहां से आप एप्प्स और गेम्स डाउनलोड करते हैं।
२. ऊपर दिएगए सर्च बॉक्स  (Search box) में लिखें "Hindi Input"
३. जिसके बाद आपको चित्र में दर्शित Google Hindi Input को क्लिक करना है।
४. यह आपको इस एप्प के इनस्टॉल क्षेत्र में ले जाएगा। आप निश्चिन्त होक उसको इनस्टॉल करें, जिसके बाद एप्प  और इनस्टॉल होजयेगा.
५. चित्रानुसार नोटिफिकेशन के ड्रावर में आपको यह डाउनलोड होने के बाद मिल जायगेगा, फिर आप को इस्पे दबाना है।
६. यह आपको कीबोर्ड वाले सेटिंग्स में लेजायेगा। यहांँ आपको चित्रानुसार हिंदी इनपुट पर क्लिक करके उसे सेलेक्ट करना होगा।
७. फिर आप SMS में जाइए अपना पहला हिंदी SMS लिखने के लिए।  तब आपको ऊपर के कोने में एक कीबोर्ड वाला चिन्ह नज़र आयग।
८.  ननोटिफिकेशन ड्रावर से इस चिन्ह को क्लिक करेंगे तो आपको एक पॉप उप मिलेगा जिसमे ऑप्शन होगा कीबोर्ड चुनने के लिए।
९. बस आपको HINDI TRANSLITERATION चुनना है। (Transliteration का मतलब होता है लिप्यांतरण यानि एक भाषा से दूसरी भाषा में लिखना। )
१०. तब आपको हिंदी कीबोर्ड प्रप्थ हो जाएगा।
११. अगर आप हिंदी कीबोर्ड के आदि नहीं तो  फिर  a => अ  बटन पे क्लिक करके आप लिप्यांतरणं भी उपयोग करसकते हैं. जैसे चित्र में दिखाए उद्धरण की तरह, अंग्रेजी में namaste लिखने पर भी हिंदी में बदल जाता है।
१२. वापिस जाने के लिए फिर a => अ  बटन पे दबाएं।

है न आसान तरीका, अगर आप को यह ब्लॉग पसंद आया हो तो अपने दोस्तों को बताएं और इसको शेयर करें।